बिटिया@work अभियान: छात्राओं ने जाना सरकारी दफ्तरों का कामकाज

 

जांजगीर-चांपा, 10 सितंबर 2026। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बिटिया@work अभियान चलाया गया। इसके तहत कक्षा 11वीं और 12वीं की 40 छात्राओं को जिले के अलग-अलग सरकारी कार्यालयों का भ्रमण कराया गया।

 

इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली समझाना, उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाना और प्रशासनिक व्यवस्था को करीब से जानने का मौका देना था।

 

छात्राओं ने कलेक्टोरेट कार्यालय का भ्रमण किया। यहां अपर कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी ने उन्हें कलेक्टोरेट में होने वाले कामों और अलग-अलग शाखाओं की जानकारी दी। छात्राओं ने यह भी जाना कि सरकारी दफ्तरों में आम लोगों से जुड़े काम किस तरह किए जाते हैं।

 

इसके बाद छात्राओं को पुलिस अधीक्षक कार्यालय ले जाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री युलैंडन यार्क ने पुलिस विभाग के कामकाज की जानकारी दी और छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्हें पुलिस कार्यालय की अलग-अलग शाखाओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े कार्यों के बारे में बताया गया।

 

महिला सुरक्षा और कानून की भी मिली जानकारी

 

छात्राओं ने महिला थाना और परिवार परामर्श केंद्र जांजगीर का भी भ्रमण किया। यहां उन्हें महिलाओं और बालिकाओं के कानूनी अधिकार, सुरक्षा व्यवस्था और परिवार से जुड़े मामलों में होने वाली परामर्श प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

 

सखी वन स्टॉप सेंटर और नवाबिहान के भ्रमण के दौरान छात्राओं को संकट में फंसी महिलाओं और बालिकाओं को मिलने वाली मदद के बारे में बताया गया। इसमें पुलिस सहायता, कानूनी सहायता, चिकित्सकीय मदद, मनोवैज्ञानिक परामर्श, अस्थायी आश्रय और रेस्क्यू जैसी सुविधाएं शामिल हैं। छात्राओं को 181 महिला हेल्पलाइन के बारे में भी जानकारी दी गई।

 

बाल संरक्षण व्यवस्था को भी समझा

 

छात्राओं को किशोर न्याय बोर्ड की कार्यप्रणाली के बारे में भी बताया गया। प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ आनंद सोनी ने 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से जुड़े मामलों में होने वाली कानूनी प्रक्रिया की जानकारी दी।

 

इसके अलावा बाल कल्याण समिति के माध्यम से बच्चों की सुरक्षा और देखरेख की व्यवस्था के बारे में भी बताया गया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह जायसवाल ने मिशन वात्सल्य योजना और संकट में रहने वाले बच्चों को दी जाने वाली सहायता की जानकारी दी।

 

अधिकारियों ने छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

 

महिला एवं बाल विकास विभाग के भ्रमण के दौरान छात्राओं को विभाग की योजनाओं और महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने छात्राओं को अपराधों से बचाव और सुरक्षित रहने के तरीके भी बताए।

 

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने छात्राओं से बातचीत की और उनके सवालों के जवाब दिए। छात्राओं को उच्च शिक्षा हासिल करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

 

कार्यक्रम में बिटिया@work अभियान की नोडल एवं सखी वन स्टॉप सेंटर जांजगीर की केन्द्र प्रशासक सुश्री एच. निशा खान सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक एवं अभियान से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close