खेलों की गौरवगाथा को मिला नया मंच, CM साय ने किया ‘हमारे खिलाड़ी’ का विमोचन

 

रायपुर, 29 अगस्त 2026। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में छत्तीसगढ़ की खेल विरासत और खिलाड़ियों की उपलब्धियों की झलक देखने को मिली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस मौके पर खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का विमोचन किया।

 

फोटो प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं के संघर्ष, उनकी उपलब्धियों और खेल जगत में दिए गए योगदान को तस्वीरों और रोचक जानकारियों के जरिए प्रस्तुत किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी में प्रदेश की खेल विभूतियों से जुड़ी तस्वीरों और उनके जीवन से संबंधित जानकारी देखी। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के खेल इतिहास और खिलाड़ियों की उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है।

 

प्रदर्शनी में शहीद राजीव पाण्डेय, शहीद पंकज विक्रम, शहीद कौशल यादव और शहीद विनोद चौबे सहित कई खेल विभूतियों के जीवन और योगदान को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। वहीं, वीर हनुमान सिंह की खेल साधना और खेल जगत में उनके योगदान की झलक भी प्रदर्शनी का महत्वपूर्ण हिस्सा रही।

 

प्रदर्शनी में खिलाड़ियों के उस सफर को भी दिखाया गया, जिसमें उन्होंने कठिन परिस्थितियों और संघर्षों के बावजूद सफलता हासिल की। उनके प्रेरक प्रसंगों के जरिए युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया है।

 

‘हमारे खिलाड़ी’ में दर्ज हुई खिलाड़ियों की उपलब्धियां

 

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का विमोचन भी किया। पुस्तक में छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले खिलाड़ियों की खेल यात्रा, उपलब्धियां और योगदान को आकर्षक तस्वीरों के साथ शामिल किया गया है।

 

यह पुस्तक सिर्फ खिलाड़ियों की उपलब्धियों का संग्रह नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की खेल विरासत का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज भी है। इसके जरिए नई पीढ़ी प्रदेश के उन खिलाड़ियों के बारे में जान सकेगी, जिन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर देश-दुनिया में छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है।

 

फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक को खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य प्रदेश के गौरवशाली खेल इतिहास, खेल विभूतियों और वर्तमान खिलाड़ियों की उपलब्धियों को एक मंच पर लाना है।

 

समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, तकनीकी शिक्षा मंत्री खुशवंत साहेब, सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं विजय बघेल, विधायक पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू एवं सुनील सोनी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ी, प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close