भाटापारा में अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त, 52.52 बल्क लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

 

बलौदाबाजार-भाटापारा। अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 52.520 बल्क लीटर देशी-विदेशी शराब और बीयर जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत ₹29,890 बताई गई है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त 2026 को भाटापारा शहर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि संत माता कर्मा वार्ड निवासी संजय बंजारे अपने घर में बिक्री के उद्देश्य से बड़ी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखा हुआ है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों के साथ आरोपी के मकान पर दबिश दी।

 

तलाशी के दौरान घर के कमरे से अलग-अलग ब्रांड की देशी एवं अंग्रेजी शराब तथा बीयर बरामद हुई।

 

₹29,890 की शराब जब्त

 

पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से कुल 52.520 बल्क लीटर मदिरा बरामद की गई, जिसमें—

 

– गोल्डन गोवा शराब: 50 पाव, 9 बल्क लीटर — ₹6,000

– रोमियो देशी मदिरा मसाला: 62 पाव, 11.16 बल्क लीटर — ₹6,200

– शेरा देशी मदिरा मसाला: 46 पाव, 8.28 बल्क लीटर — ₹4,600

– जम्मू स्पेशल व्हिस्की: 44 पाव, 7.92 बल्क लीटर — ₹5,280

– मैकडावल नं. 01 सुपीरियर व्हिस्की: 19 पाव, 3.42 बल्क लीटर — ₹3,610

– सिम्बा बीयर: 20 नग, 13 बल्क लीटर — ₹4,200

 

कुल जब्त शराब की अनुमानित कीमत ₹29,890 है।

 

आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

 

पुलिस ने आरोपी संजय बंजारे पिता शाखा बंजारे, उम्र 30 वर्ष, निवासी संत माता कर्मा वार्ड, भाटापारा को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

 

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close