शुक्रवार को वट सावित्री का व्रत रखा! सुहागिन महिलाओं द्वारा अपने अपने पति की लंबी आयु एवं उनकी सलामती के लिए वट सावित्री का निर्जला व्रत रखकर पूजा अर्चना किया!
बलौदा बाजार – नगर भटगांव के महिलाओं ने शुक्रवार को वट सावित्री का व्रत रखा! सुहागिन महिलाओं द्वारा अपने अपने पति की लंबी आयु एवं उनकी सलामती के लिए वट सावित्री का निर्जला व्रत रखकर पूजा अर्चना किया l
महिलाओं से बात करने पर उनके द्वारा बताया गया कि पति की लंबी उम्र के लिए उनके द्वारा पूरे दिन निर्जला व्रत रखा जाता है! वटवृक्ष में 108 बार जल चढ़ाकर मौली धागा से 108 बार वटवृक्ष की परिक्रमा करते हुए धागा बांधा जाता है साथ ही पंडितों द्वारा सत्यवान सावित्री की कथा सुनाई जाती है! व्रत के दिन सुहागिन महिलाओं द्वारा सुबह 6 बजे से ही नगर के बड़े तालाब एवं हाईस्कूल मैदान के वट वृक्ष में पूजा अर्चना करने के लिए महिलाओं की सुबह से दोपहर के 3 बजे तक भीड़ रहती है ,लेकिन इस साल कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश में लॉक डाउन किया गया है जीसके कारण महिलाओं ने अपने अपने घरों में वट वृक्ष का पूजा अर्चना कर12 बार परिक्रमा करते हुएब्वत वृक्ष में धागा बांधा गया । इसके बाद 108 बार वृक्ष की परिक्रमा भी किया गया ! कहा जाता है कि इस दिन सावित्री अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस लेकर आईं थीं! जिसके बाद उन्हें सती सावित्री कहा जाने लगा! यह व्रत ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष के अमावस्या के दिन हर साल रखा जाता है! नगर की महिलाओ ने अपने अपने पति की लंबी उम्र एवं उनकी सलामती के लिए वट सावित्री व्रत रखा !