विकसित भारत जी राम जी के तहत पात्र श्रमिकों को 125 दिवस रोजगार और 300 रुपये प्रतिदिन मजदूरी की जानकारी

 

जांजगीर-चांपा, 08 अगस्त 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम के मार्गदर्शन में जिले की ग्राम पंचायतों में रोजगार एवं आवास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को विकसित भारत जी राम जी योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रावधानों, पात्रता एवं लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई।

रोजगार दिवस के दौरान ग्रामीण श्रमिकों को बताया गया कि विकसित भारत जी राम जी योजना के अंतर्गत पात्र श्रमिक परिवारों को एक वित्तीय वर्ष में 125 दिवस तक रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही 300 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी का प्रावधान है। योजना से ग्रामीण परिवारों को रोजगार के अतिरिक्त अवसर उपलब्ध होने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

आवास दिवस के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत एवं निर्माणाधीन आवासों की प्रगति की जानकारी ली गई। अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने, लंबित जियो टैगिंग, समय पर किस्त भुगतान तथा पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में रोजगार की मांग करने वाले श्रमिकों का पंजीयन, ई-केवाईसी, लंबित जियो टैगिंग एवं आवास निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। ग्रामीणों द्वारा बताई गई समस्याओं एवं कठिनाइयों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। रोजगार एवं आवास दिवस के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने, रोजगार के अवसर बढ़ाने, आवास निर्माण में तेजी लाने तथा योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। इससे जिले में ग्रामीण रोजगार, आवास निर्माण और समग्र ग्रामीण विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close