विकसित भारत–रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन के तहत जनपद पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण

 

जांजगीर-चांपा 08 अगस्त 2026। विकसित भारत–रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को मिशन के प्रावधानों की जानकारी देने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न जनपद पंचायत स्तरों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार पोयाम के मार्गदर्शन में आयोजित इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में संबंधित जनपद पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, तकनीकी सहायक, लेखापाल, डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित पंचायत एवं संबंधित विभागीय अमले ने सहभागिता की। प्रशिक्षण में एक्ट 2025 के प्रावधानों, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों के विस्तार, कौशल विकास, स्वरोजगार एवं आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान ग्राम पंचायत स्तर पर योजना निर्माण, कार्यों की प्राथमिकता, रोजगार सृजन, ग्रामीण परिवारों को आजीविका गतिविधियों से जोड़ने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निगरानी से संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। साथ ही प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों का समाधान भी किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों एवं मैदानी अमले की क्षमता का विकास करते हुए मिशन के प्रावधानों को ग्राम स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाना तथा ग्रामीण परिवारों को रोजगार एवं आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करना रहा।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close