स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई गति: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

 

रायपुर, 5 अगस्त 2026। प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में मंत्रालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग के सचिवों सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

बैठक में रायपुर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा में ट्रॉमा सेंटर, क्रिटिकल केयर यूनिट, नवीन सिकल सेल इंस्टीट्यूट, छात्र-छात्राओं के लिए नए हॉस्टल तथा स्टाफ रेजिडेंशियल बिल्डिंग सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर चर्चा हुई।

 

स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से प्रदेश की स्वास्थ्य अधोसंरचना को नई मजबूती मिलेगी और आम नागरिकों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

 

बैठक में आगामी कार्ययोजना पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया, ताकि सभी परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा कर जनता को शीघ्र लाभ पहुंचाया जा सके।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close