जिला स्तरीय उद्यमिता विकास संवेदनशीलता प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न

 

बस्तर: ग्राम पंचायत बेलपुटी–2, जनपद पंचायत बकावंड, जिला बस्तर में RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत कृषि विकास सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय उद्यमिता विकास संवेदनशीलता प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

 

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, संभावित उद्यमियों तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) संचालकों को उद्यम स्थापना एवं उसके विस्तार के लिए आवश्यक जानकारी एवं कौशल प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान व्यवसाय योजना निर्माण, वित्तीय प्रबंधन, विपणन रणनीति, विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी, वैधानिक अनुपालन एवं उद्यम विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम की मुख्य संसाधन व्यक्ति स्मृति टंडन, रिसोर्स पर्सन, कृषि विकास सहकारी समिति लिमिटेड रहीं। उन्होंने प्रतिभागियों को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से उद्यमिता विकास के विभिन्न पहलुओं को सरल एवं प्रभावी तरीके से समझाया। उनके मार्गदर्शन से प्रतिभागियों में आत्मविश्वास बढ़ा तथा उद्यम स्थापना के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हुई।

 

प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण सत्र को उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।

 

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही भविष्य में भी RAMP योजना के अंतर्गत कौशल विकास एवं उद्यमिता संवर्धन हेतु ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई। कार्यक्रम में अनिल टंडन, ममता ठाकुर एवं देवकी कश्यप उपस्थित रहीं।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close