जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, 105 आवेदन पहुंचे

 

जांजगीर-चांपा, 21 अप्रैल 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के गांव और शहर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवेदनों का जल्द और सही तरीके से समाधान किया जाए।

 

आज जनदर्शन में कुल 105 आवेदन आए। इनमें लोगों ने आवास, इलाज, राशन कार्ड, जमीन से जुड़े काम और अन्य समस्याएं रखीं।

 

ग्राम मुनुन्द की प्रेम बाई राठौर ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की। वहीं मौहाडीह की प्रमिला कौशिक ने इलाज के लिए सरकारी योजना का फायदा दिलाने की बात कही।

 

खोरसी के श्रीधन गायग्वाल ने नक्शा सुधार, कुरयारी के सुनील कुमार ने राशन कार्ड और खोड़ के जमुना प्रसाद पांडेय ने राजस्व रिकॉर्ड ठीक कराने के लिए आवेदन दिया।

 

इसके अलावा नामांतरण, सीमांकन और अन्य मामलों से जुड़े कई आवेदन भी आए।

 

कलेक्टर ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि हर आवेदन पर जल्द कार्रवाई कर लोगों को राहत दी जाए।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close