छत्तीसगढ़ में एआई मिशन को मिलेगी नई गति, 5 संभागों में खुलेंगे उत्कृष्टता केंद्र; 1.5 लाख कर्मचारी होंगे प्रशिक्षित

बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा पानी, पोंगरो की अनोखी सिंचाई योजना का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

 

रायपुर, नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक को बढ़ावा देने और सरकारी कामकाज को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी उद्देश्य से मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ एआई मिशन की पहली स्टीयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य में एआई तकनीक के विस्तार, सुशासन और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की कार्ययोजना पर चर्चा हुई।

 

रायपुर सहित पांच संभागों में खुलेंगे उत्कृष्टता केंद्र

 

एआई तकनीक और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए पहले वर्ष में प्रदेश में 20 एआई डेटा लैब स्थापित की जाएंगी। इसके साथ ही रायपुर, दुर्ग, सरगुजा, बिलासपुर और बस्तर संभाग में 5 सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस (उत्कृष्टता केंद्र) बनाए जाएंगे।

 

रायपुर में एनआईटी और आईआईआईटी नया रायपुर के सहयोग से इन केंद्रों के कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। इन केंद्रों के माध्यम से तकनीकी अनुसंधान और एआई आधारित नवाचार को प्रोत्साहन मिलेगा।

 

1.5 लाख शासकीय कर्मचारियों को मिलेगा प्रशिक्षण

 

सरकारी विभागों में एआई तकनीक का उपयोग बढ़ाने और प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगभग 1.5 लाख शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। पहले चरण में एनआईटी, आईआईआईटी और आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के माध्यम से 15 हजार शासकीय सेवकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

 

छात्रों और युवाओं के लिए भी होंगे विशेष पाठ्यक्रम

 

एआई मिशन के तहत स्कूली विद्यार्थियों, उच्च शिक्षा संस्थानों और तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण पाठ्यक्रम तैयार किए जाएंगे। इसके साथ ही डिजिटल अध्ययन सामग्री भी विकसित की जाएगी। पहले वर्ष में हजारों युवाओं को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

 

रिसर्च और फेलोशिप को भी मिलेगा बढ़ावा

 

राज्य के शैक्षणिक संस्थानों के साथ मिलकर एआई से संबंधित अनुसंधान परियोजनाओं को अनुदान देने, चेयर और फेलोशिप शुरू करने के प्रस्ताव भी तैयार किए जा रहे हैं। इससे प्रदेश में तकनीकी नवाचार और शोध कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

 

बैठक में मुख्य सचिव विकासशील ने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभागों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आपसी समन्वय से एआई मिशन की कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

 

बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

 

इस बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सचिव राहुल भगत, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, वित्त एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, सूचना प्रौद्योगिकी एवं आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद सहित विभिन्न विभागों के सचिव और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close