बिलासपुर 29 जनवरी 2021। डायोसिस ऑफ छत्तीसगढ़ चर्च ऑफ नार्थ इंडिया की चौथी डायोसिस कॉसिल की बैठक शुक्रवार को हॉटल ईस्ट पार्क में आयोजित की गई विशिष्ट अतिथि के रुप में महापौर रामशरण यादव सम्मिलित हुए यहां छत्तीसगढ़ प्रांत के समस्त पादरी एवं चर्चो के चुने हुए प्रतिनिधि उपस्थित हुए।
महापौर रामशरण यादव ने कहा कि मसीह समाज ने कोरोना काल में आगे बढ़कर स्वंम निर्णय लेते हुए सभी चर्चा को बंद रखने का निर्णय लिया था ये सराहनी है। इसी तरत आगे भी एकजूट होकर कार्य करते रहें। इस सभा में मसीह समाज के प्रतिनिधि के साथ ही समाज के लोग सम्मिलित होकर समाज के विकास कार्य और नए रुप रेखा तैयार करने पर चर्चा किया।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, सभापति श्ोख नजीरुद्दीन, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, अभय नारायण राय, एमआईसी सदस्य अजय यादव, बाटू सिंह, सहित अन्य मौजूद रहें।
नूतन कालोनी व महामाया विहार में नवीन उद्यान का महापौर ने किया लोकर्पण
शहर के नूतन कालोनी वार्ड नम्बर 66 में अमृत मिशन योजना अंतर्गत 35 लाख की लागत से तो वही महामाया विहार वार्ड नम्बर 17 में अमृत मिशन योजना अंतर्गत 23 लाख की लागत से नवीन उद्यान का लोकार्पण महापौर रामशरण यादव ने शुक्रवार को किया कालोनी में उद्यान बनने से बच्चो और वृद्धि के साथ ही युवाओं को खेलने व्यम करने और मोर्निंग वाक करने के लिए सुविधा मिलेगी। इन दौरान सभापति शेख नजीरुद्दीन, एमआईसी सदस्य अजय यादव, बजरंग बंजारे, अजय यादव, मनीष गढेवल, आंनद डोरस, जनप्रतिनिधियों कार्यपालन अभियंता पीके पंचायती , सुब्रतकर सहित महामाया विहार व नूतन कालोनी के वासी , नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
भोथीडीह लावर में गुहा निषाद जयंती में महापौर हुए सम्मिलित
भोथीडीह लावर में गुहा निषाद जयंती (विरांगना माता बिलासा स्मृति दिवस) के रूप मनाया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर रामशरण यादव व विशिष्ट अतिथि अटल श्रीवास्तव , जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, सभापति शेख नजीरुद्दीन , उपाध्यक्ष जनपद पंचायत नितिश सिंह, उप सरपंच महेंद्र महिलांगे, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष तैयब हुसैन, अध्यक्षता परसराम केवंट, महामंत्री देवेन्द्र सिंह, धर्मेश शर्मा,भरत जुरयानी आदि उपस्थित थे ।