अवैध खनिज गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई, हाइवा, जेसीबी समेत 4 वाहन जब्त

 

जांजगीर-चांपा, 10 अप्रैल 2026/ कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

 

इसी क्रम में आज संयुक्त दल ने क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाते हुए ग्राम पिपरदा में अवैध रूप से रेत उत्खनन एवं परिवहन करते पाए जाने पर एक हाइवा एवं दो ट्रैक्टर को रेत सहित जब्त किया। वहीं, एक जेसीबी मशीन को अवैध रूप से मिट्टी उत्खनन करते हुए पाए जाने पर उसे भी जब्त किया गया। जब्त किए गए सभी वाहनों एवं मशीनों को विधिवत कार्रवाई के तहत थाना बम्हनीडीह के सुपुर्द किया गया है।

 

612 प्रकरण दर्ज, 1.74 करोड़ से अधिक की वसूली

 

जिला खनि अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण से संबंधित कुल 612 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 74 लाख 19 हजार 220 रुपये की राशि वसूल कर शासन के खनिज मद में जमा कराई गई है।

 

पिछले दो माह में ही अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध 50 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 लाख 73 हजार 176 रुपये की वसूली की गई। अवैध खनिज गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत दण्डात्मक कार्रवाई की जा रही है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close