
हठ धर्मी सरकार किसानों के सामने झुकी तीनों कृषि कानून वापस लेने का लिया निर्णय-डॉ शर्मा।
जांजगीर 20 नवंबर 2021 । केंद्र में बैठी हठ धर्मी सरकार को आख़िरकर किसानों के आगे झुकना पड़ा तथा तीनो कृषि कानून बिल को वापस लेना पड़ा सामने यू पी चुनाव के मद्देनजर भी सरकार इस तरह के फैसले लेने पर मजबूर होना पड़ा होगा। डॉ विनोद शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष बसपा छ. ग.ने बताया की 1साल से अधिक समय तक चले इस आंदोलन धरने प्रदर्शन में करीबन 900 से अधिक किसानों को अपनी जान गवानी पड़ी बहुजन समाज पार्टी केंद्र सरकार से मांग करती हैं की किसान आंदोलन पर बलिदान हुवे प्रत्येक परिवार के 1 सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान दी जाए।।
Live Cricket
Live Share Market



