ब्रेकिंग न्यूज़:राष्ट्रीय खेल सम्मेलन में लायंस डी.ए.व्ही.के विद्यार्थियों ने की जीत हासिल

डी.ए.व्ही.मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जेन्जरा (कटघोरा) द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय खेल सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत सामूहिक स्तर पर अनेक खेल- प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई जिसमें कब्बडी,खो-खो,बैडमिंटन,वॉलीवाल, ताइक्वांडो इत्यादि शामिल थे। इस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ दिनांक 10.10.2022 को हुआ। इस दौरान सभी विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें लायंस डी.ए. व्ही.पब्लिक स्कूल अकलतरा के विद्यार्थियों ने भी अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कब्बडी खेल के सेमीफाइनल में कुटराबोड (पामगढ़) के विद्यार्थियों के विरुद्ध 31-13 से जीत हासिल की। इसके बाद अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए फाइनल में डी.ए.व्ही.भवर के विद्यार्थियों को 30-16 से पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए प्रतियोगिता के अगले चरण में प्रवेश किया। लायंस डी.ए.व्ही.अकलतरा की विजेता कब्बडी टीम में कैलाश कश्यप, हिमांशु सिंह, वरुन भारते, कुनाल अनंत ,तुशांत चक्रधारी, धनराज आज़ाद, नितेश सिंह ,देवेंद्र कश्यप सहित दल नायक फनेश्वर साहू और अनीमेष बंजारे रिकव्हरी मैन के तौर पर शामिल रहे। विद्यार्थियों ने जीत का श्रेय अपने वरिष्ठजनों के आशीर्वाद एवं खेल शिक्षक विकास साहू को दिया जिनके कुशल मार्गदर्शन में उन्हें यह जीत हासिल हुई। इस उपलब्धि की प्रप्ति पर विद्यालय के प्राचार्य एस.श्रीवास्तव ने विजेता टीम को बधाई देते हुए भविष्य में भी उनके उत्तरोत्तर उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा विजयी होने हेतु शुभकामनाएं भी दीं।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close