बैंक से निकले बुजुर्ग किसान से ₹20 हजार की झपटमारी, CCTV से आरोपी गिरफ्तार

 

बलौदाबाजार-भाटापारा। सिटी कोतवाली पुलिस ने सब्जी मार्केट में बुजुर्ग किसान से दिनदहाड़े ₹20 हजार की झपटमारी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान सुखऊ सांवरा (35 वर्ष), निवासी मुंशी ईस्माईल वार्ड, भाटापारा के रूप में की है। आरोपी के कब्जे से लूटी गई रकम में से ₹2,200 नकद बरामद किए गए हैं।

 

बैंक से ₹21 हजार निकालकर निकला था किसान

 

पुलिस के अनुसार, 23 जून 2026 को रसेड़ी निवासी 60 वर्षीय धरम ध्रुव जिला सहकारी कृषि मर्यादित बैंक, बलौदाबाजार से ₹21 हजार निकालकर निकले थे। उन्होंने ₹1 हजार अपनी जेब में रखे, जबकि शेष ₹20 हजार को ₹500 के नोटों के रूप में कपड़े के थैले में बैंक पासबुक के साथ रखा था।

 

दोपहर करीब 12:15 बजे जब वह सब्जी मार्केट में खरीदारी कर रहे थे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने झपट्टा मारकर उनका थैला छीन लिया और ₹20 हजार लेकर फरार हो गया। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने धारा 304(2) BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

 

CCTV फुटेज बना आरोपी तक पहुंचने का अहम सुराग

 

घटना के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। बाजार की एक दुकान के CCTV में संदिग्ध व्यक्ति थैला लेकर भागता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने फुटेज सुरक्षित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

 

इसी दौरान 17 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा संदिग्ध व्यक्ति भाटापारा में देखा गया है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सुखऊ सांवरा को हिरासत में लिया।

 

पूछताछ में कबूली वारदात, ₹2,200 बरामद

 

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बुजुर्ग से नगदी झपटने की वारदात स्वीकार की। आरोपी ने बताया कि लूटी गई रकम में से कुछ पैसे शराब और खाने-पीने में खर्च कर दिए, जबकि शेष रकम अपनी झोपड़ी में छिपाकर रखी थी।

 

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसकी झोपड़ी से ₹2,200 नकद बरामद किए। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को 17 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

 

पुलिस की अपील

 

पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों और झपटमारी की घटनाओं से बचाव के लिए नागरिकों से बैंक से बड़ी रकम निकालने के बाद विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close