
भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट करेंगे बिजली विभाग कार्यालय पामगढ़ का घेराव कर धरना प्रदर्शन
पामगढ़// आपको बता दे की फिर से एक बार भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छ. ग.प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जनता के हित को लेकर सामने आया आगे लोगों के भविष्य को देखते हुए 16/12/2025 को बिजली विभाग कार्यालय का करेंगे घेराव बिजली विभाग कार्यालय पामगढ़ का घेराव कर धरना प्रदर्शन करेंगे बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है कलीराम जांगड़े ग्राम डूडगा ब्लॉक पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ का निवासी है जिनके मकान के ऊपर से 11000 के वि तार गुजरा हुआ है।
एक वर्ष पूर्व मकान में टिन छा रहा था उसी समय सत्य प्रकाश वानी कली राम जांगड़े के सहयोग के लिए गया उसी समय सत्य प्रकाश वानी 11000 के वि तार के चपेट में आ गया जिसका इलाज रामकृष्ण अस्पताल बिलासपुर में कराया गया बिजली विभाग अधिकारी को तार को हटाने के लिए कली राम जांगड़े द्वारा आवेदन दिया गया था लेकिन बिजली विभाग अधिकारी नजर अंदाज कर दिए कली राम जांगड़े भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट में लगाया गुहार भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट पामगढ़ के द्वारा बिजली विभाग अधिकारी पामगढ़ को तार को हटाने के लिए17/07/2025 क़ो आवेदन दिया गया था फिर भी बिजली विभाग अधिकारी और फिर से नई घटना का इंतजार कर रहा है भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट पामगढ़ के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे सहित प्रदेश जिला ब्लाक पदाधिकारी बड़ी ही आक्रोशित है तार को हटाने एवं मुआवजा दिलाने के लिए बिजली विभाग अधिकारी पामगढ़ को ज्ञापन सौपा है
नहीं हटाई जाने पर 16 /12/ 2025 दिन मंगलवार कों घेराव कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा



