बिलासपुर 28 दिसंबर 2020। शराब भठ्ठी में भीड़ का फायदा उठाकर लोगों के पाकिट मारने वाले 6 लोगो के एक गिरोह को तारबाहर पुलिस ने आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
मामला पुराने बस स्टैंड स्थित शराब दुकान की है जंहा प्रार्थी का भाई 26 दिसंबर की रात 8 :45 में अंग्रेजी शराब लेने गया था वो जब अंग्रेजी शराब लेकर सीढ़ी से जैसे नीचे उत्तर रहा था तो उसकी किसी ने पैकेट मार ली। जिसमे उसके 500 सौ के 2 नोट, 100 के दो, एटीएम कार्ड,आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित कुछ जरूरी कागजात भी थे। जिसकी रिपोर्ट तारबाहर थाने में दर्ज कराई गई।
तारबाहर थाने ने अपराध पंजीबद्ध कर पाकिट मारो की पतासाजी शुरू की। इस दौरान संदेही दीपक सारथी को पकड़कर थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ की गई। जिसमें उन्होंने भीड़ का फायदा उठा कर अपने कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर यह काम करना स्वीकार किया। उन्होंने अपने अन्य साथियों के नाम व पता भी बताया। जिसे उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन मे एक टीम गठित कर गिरफ्तार किया गया है।
*आरोपियों के नाम*-
1/ समारू साहू, पिता सुरेश साहू ,उम्र 25 वर्ष,पता चिंगराजपारा, बिलासपुर
2/ अमन विश्वकर्मा, पिता दुमन लाल विश्वकर्मा ,उम्र 24 वर्ष ,पता जून बिलासपुर
3/ प्रह्लाद केवट, पिता मंगलू केवट, उम्र 19 वर्ष, पता चटीडीह, बिलासपुर
4/ दीपक सारथी पिता सीताराम सारथी उम्र 25 वर्ष पता चिंगराजपरा,बिलासपुर
5/ मोहम्मद शाहरुख, पिता मोहम्मद सलीम, उम्र 20 वर्ष, पता चटीडीह, बिलासपुर
6/ एक अपचारी बालक
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में तारबाहर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार आर्य,भारत राठौर,कृष्ण कुमार यादव, भागवत सिदार, प्रधान कुमार बंजारे,मो अख्तर, प्रफुल्ल लाल, अतुल सिंह,मालिक राम साहू, प्रीतम सिंह मरावी आदि पुलिस कर्मियों का योगदान सराहनीय रहा।