बिलासपुर 15 अप्रैल 2021। शहर के युवा पत्रकार अंकित बाजपेयी का आज सुबह कोरोना से मौत हो गई है ,जिसके निधन से पूरा पत्रकार जगत स्तब्ध है।
शहर के युवा पत्रकार अंकित बाजपेई महज 35 बरस के थे । आज प्रातः उनको साँस लेने में तकलीफ होने पर घरवालों ने घर के नजदीक सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। लेकिन सुबह 10 बजे के करीब उनकी मौत हो गई है। बिलासपुर के गोंडपारा में नदी किनारे रहने वाले युवा पत्रकार अंकित बेहद मिलनसार व जिंदादिल इंसान थे। इस कोरोना काल में अपनी लेखनी से लगातार शासन- प्रशासन को जगाने का काम वे कर रहे थे, उनकी लेखनी में हमेशा एक आम आदमी का दर्द छुपा होता था । आज उनकी आकस्मिक मृत्यु पर पूरा पत्रकार जगत स्तब्ध है। सभी ने उन्हें नम आंखों से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया है।