बिलासपुर 02 जुलाई 2020। प्रकृति की हवा,पानी,आकाश,धरती सभी पर हर इंसान का समान रूप से अधिकार है। इस देश के संविधान ने भी सभी को जीने का समान अधिकार दिया है। किन्तु फिर भी कुछ लोग अपनी परिस्थितिवश अमीर या गरीब है । लेकिन हमारी कोशिश होंगी की हम इस गरीबी – अमीरी की खाई को पाट सके। व हर जरूरत मंदो को हम मद्दत पहुचा सके। हमारा प्रयास होगा कि हमारे समाज का कोई भी व्यक्ति अपनी गरीबी की वजह से भूखा न सोए, किसी होनहार बच्चे की पढ़ाई उसकी गरीबी की वजह से न छूटे,किसी गरीब व्यक्ति की इलाज के अभाव में मौत न हो । ये मेरे व मेरी संस्था की ये कोशिश रहेगी । और यही हमारी संस्था का उद्देश भी है ।
उक्त बातें “रोटरी क्लब बिलासपुर क्वीन्स” की नई प्रेसिडेंट शिल्पी चौधरी ने अपना पदभार ग्रहण करते हुए कहा। ज्ञात हो कि 30 जून को श्रीमती पायल लाठ का कार्यकाल समाप्त हुआ है और 01 जुलाई से 2020 से 30 जून 2021 तक के लिए नई प्रेसिडेंट के रूप में शिल्पी चौधरी की नियुक्ति हुई है।