कलेक्टर के हाथों दृष्टिबाधित दिव्यांग माधुरी को मिला लैपटॉप उच्च शिक्षा के लिए मिलेगी मदद

 

अम्बिकापुर 18 फरवरी 2022 l कलेक्टर श्री संजीव कुमार कहा ने गुरुवार को अपने चेम्बर में दृष्टिबाधित दिव्यांग सुश्री माधुरी गोंड को एक लैपटॉप प्रदान किया। उन्होंने माधुरी को लैपटॉप की सहायता से उच्च शिक्षा हासिल कर जीवन मे आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।
लुण्ड्रा जनपद के ग्राम सहनपुर निवासी सुश्री माधुरी गोड़ जन्म से दोनों आंखों से दिव्यांग है। स्कूली शिक्षा स्थानीय स्तर पर पूरी करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए बिलासपुर में अध्ययनरत है। वर्तमान में एम.ए. इतिहास विषय से कर रही है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण लैपटॉप नहीं खरीद सकती थी। इसी कारण पिछले महीने कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर के समक्ष एक लैपटॉप प्रदाय करने हेतु आवेदन प्रस्तुत की थी। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने माधुरी के आवेदन पर संवेदनशीलतापूर्वक विचार करते हुए तत्काल एक लैपटॉप देने के निर्देश सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को दिए थे। किंतु ब्रेल लिपि युक्त लैपटॉप उपलब्ध नहीं होने के कारण तत्काल नही दिया जा सका था।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री जे.आर. नागवंशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close