लोगों ने गलत खबर लगाने की निंदा की….
अर्जित अवकाश में रहे चिकित्सक के बारे गलत जानकारी देकर मीडिया को गुमराह किया गया....
(मोती लाल बंजारे)
कसडोल (बलौदा बाजार) – विगत दिवस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरपाली में पदस्थ चिकित्सक डॉ बी पी बघेल के खिलाफ कुछ तत्वों द्वारा मीडिया कर्मियों को गलत जानकारी देकर खबर प्रकाशित कराई गई थी जिसकी लोगों ने कड़ी निंदा की है।लोगों ने उक्त चिकित्सक के बारे में बताया की डॉ बघेल सहज,सरल स्वभाव के हैं वे अपने कार्यस्थल पर लोगों की अनवरत आपातकालीन सेवाएं प्रदान करते आ रहे हैं।विगत माह वे अपने निजी घरेलू कार्य हेतु फरवरी 2020 से अप्रैल 2020 तक तीन माह के लिए अर्जित अवकाश में गए थे।इस दौरान विगत 25 मार्च 2020 को कुछ मीडिया कर्मी बरपाली अस्पताल में जाकर अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली जिस पर कर्मचारियों ने बताया की डॉ बी पी बघेल अर्जित अवकाश पर हैं।इस कथन के बाद भी दुर्भावना वश उनके खिलाफ गलत खबर प्रकाशित की गई जो निंदनीय है। कुछ स्वार्थी और असामाजिक तत्वों के लोग मीडिया वालों को गलत जानकारी देकर,दुर्भावना से ग्रसित होकर पूर्व में भी कई बार खबर प्रकाशित कराते रहें हैं।जबकि क्षेत्र की आम जनता को उक्त चिकित्सक से कोई शिकायत नहीं है चूंकि डॉ बघेल अपने निजी अस्पताल में भी जनता के लिए समय बे समय आपातकालीन सेवाएं प्रदान करते आ रहे हैं।लोगो ने मीडिया और पत्रकारों से ऐसे आसामाजिक तत्वों और द्वेष की भावना रखने वाले लोगों से दूर रहने की भी अपील की है।निंदा करने वालों में मुख्यतः जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद खटकर,पूर्व जिला पंचायत सदस्य दया राम खुराना,जीवराज रात्रे, सामाजिक कार्यकर्ता यादराम हिरवानी,मनहरण बंजारे, नीलकांत खटकर,अनूप निराला,प्रेम लाल साहू, जी पी साहू,गणेश साहू, प्रहलाद साहू, गया राम सोनकर, साधुदास मानिकपुरी,विष्णु दीवान इत्यादि हैं।