जिले के 95.27 प्रतिशत किसानों से धान खरीदी का कार्य पूर्ण, 190419 किसानों ने अब तक 821660.92 टन धान बेचा, 82.04 प्रतिशत धान का हो चुका उठाव पूरा,

 

जांजगीर-चांपा, 04 फरवरी, 2022 l जिले में 4 फरवरी तक 1 लाख 90 हजार 419 किसानों से समर्थन मूल्य पर 8 लाख 21 हजार 660.92 टन धान की खरीदी की जा चुकी है। जो लक्ष्य का 90.20 प्रतिशत है। समर्थन मूल्य पर चालू सीजन में जिले में 239 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से खरीदी की जा रही है।
आज 04 फरवरी की शाम 4 बजे तक 1 लाख 90 हजार 419 किसानों से 8 लाख 21 हजार 660.92 टन धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले में धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य का लगभग 89.62 प्रतिशत धान की खरीदी की जा चुकी है।
जिले में गत 01 दिसंबर से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में कुल 239 उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्था की गई है। जिले में अब तक 95.27 प्रतिशत से अधिक किसान अपना धान बेच चुके हैं। अब तक 1 लाख 90 हजार 419 किसानों से 8 लाख 21 हजार 660.92 टन धान की खरीदी की गई है। जिले में 1,99,881 किसान पंजीकृत है। राज्य शासन के निर्देशानुसार 07 फरवरी तक धान खरीदी की जाएगी। खरीदे गए धान में से अब तक करीब 82.04 प्रतिशत धान का उठाव किया जा चुका है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close