सरसीवा अंचल के लोग लो वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती से परेशान,मार्च लगते ही लो वोल्टेज,असमय बिजली कटौती की समस्या है जारी, बिजली विभाग की निष्क्रियता से विद्युत समस्या बरकरार।।
बलौदाबाजार/ बिलाईगढ़ 18 मई 2021 । इस समय बिलाईगढ ब्लॉक के सरसीवा अंचल के लोग विगत मार्च से बिजली की लो वोल्टेज से खासे परेशान हैं वहीं ग्रामीण बिजली की अघोषित कटौती से भी परेशान है।इस लॉक डाउन में बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। बिजली के लो वोल्टेज से ग्रामीण आक्रोशित दिख रहे वहीं असमय बिजली नहीं होने के कारण घरों में पीने के लिए पानी की गंभीर समस्या उत्तपन्न हो रही है । एक ओर छत्तीसगढ़ बिजली में सरप्लस है उसके बाद भीअंचल में अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या जारी है।इस विषय पर पूर्व में बिजली के जवाब दार अधिकारीयों से बात करने पर हमेशा से रटा रटाया जवाब मिलता है की कोतरी 132 के वी से खराब रहता है लेकिन सारंगढ पता करने से कोतरी लाइन चालू रहता है फाल्ट सरसीवां में ही होगा बोलते है। लो वोल्टेज और बिजली की आंख मोचौली की समस्या मार्च से आज तक से बनी हुई है जिसे सुधारने जवाबदार बिजली अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।इस संदर्भ में जानने हमारे संवाददाता ने सरसीवा विद्युत सब स्टेशन प्रभारी वाई के साहू से उनके मोबाईल पर संपर्क किया तो उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किया।
आपको बता दें कि इस समय कोरोना कॉल में अंचल के घरों में मरीज है जो भोजन करने के बाद दवाई खा कर आराम करने को सोचते हैं लेकिन लो वोल्टेज व असमय बिजली कटौती से उमस भरी गर्मी और ऊपर से मच्छरों के आतंक से परेशान होना मजबूर हो जाते हैं।लो वोल्टेज से पानी पम्प नहीं चलने की शिकायते आम हैं।इस वजह से पंखे,कूलर भी सही ढंग से नहीं चलते जिससे लोग परेशान रहते हैं।अंचल के लोगों ने क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों,बिजली विभाग के अधिकारियों से लो वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती से जल्द निजात दिलाने की मांग कि है।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान, शॉल-श्रीफल देकर लिया आशीर्वाद
6 hours ago
महानदी विवाद के समाधान की दिशा में बड़ी पहल अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़-ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक, बातचीत और वैज्ञानिक आकलन से समाधान निकालने पर जोर
6 hours ago
बस्तर की बदली तस्वीर देश-दुनिया तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर