रतनपुर 14 जुलाई 2020। कुछ दिनों से डीज़ल चोरी की खबर रतनपुर पुलिस को लगातार मिल रही थी। जिस पर पुलिस ने आज दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कल मध्यरात्रि पुलिस को सूचना मिली कि खंडोबा बाईपास नेशनल हाईवे के पास कुछ लोग डीजल की चोरी कर रहे है । जिस पर थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी ललिता मेहर के निर्देशन में पुलिस की टीम ने तत्काल मौके में छापा मारी की । जंहा से 40 लीटर डीजल के साथ दो आरोपी की पकडा गया है। पुछताछ में कोई भी दस्तावेज इनके द्वारा दिखाई नही जा सकी। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए मौके से आरोपी रहमान खान उम्र 22 वर्ष पेंडरवा निवासी व अजीज खान उम्र 38 वर्ष को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।