किसानों एवं सरकार के बीच मुआवजे को लेकर फंसा पेच

पामगढ़ भिलौनी सोनसरी लाहौद से रायपुर को जोड़ने वाली सड़क कार्यदेश 25/02/2017कार्य पुर्णता 24/06/2018लम्बाई 30.997किलोमीटर 76.53करोड़ लागत बनने वाली सड़क किसानों एवं सरकार की मुवावजे की पेंच में फसा डोंगाकोहरौद की सड़क निर्माण! पामगढ़ भिलौनी के मध्य डोंगाकोहरौद सड़क 5 किलोमीटर का हाल बेहाल है, सभी जानते हैं। इतने साल बीत जाने के बाद भी अभी तक इस सड़क को वाहन चलाने योग्य नहीं बनाया जा सका है। आज हम डोंगाकोहरौद मार्ग की नहीं बल्कि पामगढ़ से लाहौद को जोड़ने वाली सड़क की बात कर रहे हैं। । यहां पर एक तो सड़क बहुत संकरी है और जरा सी बारिश होने से सड़क पामगढ़ के शोभनाथ भारद्वाज के मकान से भिलौनी बार्डर बुधराम साहू के मकान तक गड्डो से भरा हैं सड़क ,सड़क में हैं गड्डे या फिर गड्डा में सड़क, सड़क को ढ़ूड़ना पड़ता है!

डोंगाकोहरौद की अशोक कुमार पटेल के मकान से सुकालू साहू के मकान तक 1.5किलोमीटर दलदल का रूप धारण कर लिया है।ये गड्डा, गड्डा नहीं छोटे छोटे डबरी तालाब कहे तो अति सयोक्ति नहीं होगा और छोटे छोटे डबरी एक दो नहीं बीस बाइस की संख्या से कम नहीं होगी
सुबह-सवेरे जब विद्धार्थी विधालय परिक्षा देने जाने के निकलते हैं तो बड़ा सवाल यह होता है कि आने जाने वाले वाहनों व कीचड़ के बीच से वे निकले तो निकले कैसे। इतना ही नहीं बारिश के बाद जब धूप निकलती है तो धूल भी आने- जाने वालों के परेशान करती है। हैरानी इस बात की है कि विधायक, सांसद, मंत्री , एस. डी. एम. कलेक्टर रायपुर राजधानी, विधान सभा के लिए इस दलदल से सराबोर डोंगाकोहरौद की सड़क से गुजर कर जाना पड़ता है और शार्ट कर जाँजगीर से रायपुर को जोड़ने वाली सड़क को वे पक्का तक नहीं करवा पाए सड़क की हालत क्या होगी इस का अंदाजा आसानी ले लगाया जा सकता है। स्थानीय प्रशासन को भी चाहिए कि वे जिम्मेदारी समझते हुए मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़कों को तो दुरुस्त करवा ही सकता है। ससहा, कोसीर,ढाबाडीह मुड़पार भिलौनी, जोरिला धनगाँव हिर्री ,सिर्री ,शुक्लाभाटा आस पास गांवों के लोग ब्लाक तहसील एवं अन्य कार्य के लिए इस मार्ग से आते जाते हैं और बड़ी दुर्घटना शिकार हो जाते हैं क्योंकि उसे पता ही नहीं होता गड्डा है या खाई !

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close