संभागीय कोविड अस्पताल में 40 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड शीघ्र शुरू होंगे, आयुर्वेदिक अस्पताल में भी तैयारी

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर, 20 अप्रैल 2021। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर के निर्देश पर जिले के अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड बढ़ाने के लिये तेजी से प्रयास किया जा रहा है।

संभागीय कोविड अस्पताल बिलासपुर में 40 अतिरिक्त ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड तैयार किये जा रहे हैं, जो शीघ्र ही मरीजों के लिये उपलब्ध हो जायेंगे। इस समय यहां 100 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड हैं। इन्हें मिलाकर संख्या 140 हो जायेगी। आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हैरिस एस., अतिरिक्त कलेक्टर सुश्री नुपूर राशि पन्ना ने अंतिम चरण की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रमोद महाजन व एसडीएम श्री देवेन्द्र पटेल भी उपस्थित थे।

इन अधिकारियों ने आज जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। यहां पर भी नया कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इस इस अस्पताल में 60 ऑक्सीजन सपोर्टेड बिस्तर तैयार किये जायेंगे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close