
ब्रेकिंग न्यूज़:शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तनौद में 24 छात्राओं को मिली सायकल
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तनौद विकास खण्ड पामगढ़ में बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत सरस्वती सायकल योजना सत्र 2022-2023के तहत कक्षा नवमीं के 24 छात्राओं को सायकल वितरण मुख्य अतिथि माननीय श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह जी जिला पंचायत उपाध्यक्ष जांंजगीर चांपा विशेष अतिथि श्री नीरज खुंटे जीअध्यक्ष संरपंच संघ पामगढ़ विशेष अतिथि श्री घासीराम चौहान काग्रेस युवा नेता, श्री राजेश साहू अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति तनौद, संरपच प्रतिनिधि श्री संतोष कुमार महिपाल,श्री उमाशंकर साहू पत्रकार,प्रतिनिधियों, विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार साहू एवं समस्त स्टाफ के गरमामयी उपस्थिति में सायकल वितरण किया गया।सभी छात्राओं को निःशुल्क सायकल मिलते ही उनके चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह जी ने कहा कि निःशुल्क सायकल योजना छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना है सायकल मिल जाने से बेटियाँ समय पर स्कूल आ सकेगे और पैदल चलकर जाने से मुक्ति मिलेगी जिससे उनके पढ़ाई में मदद मिलेगी विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार साहू ने इस अवसर पर बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना से सरस्वती सायकल मिल जाने से बालिकाओं को नियमित रुप से स्कूल में सुविधा होगी ।और उनकी पढाई में वरदान साबित होगा इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक दिलेसर सिंह राज,संतोष कुमार साहू, श्याम सिंह कोर्राम, गिरिवर सिंह टंडन,चन्द्रदेव यादव सायकल प्रभारी सैय्यद सज्जाद अली, जितेन्द्र कुमार महिपाल सहित समस्त स्टाफ उपस्थित थे।



