सरस्वती शिशु मंदिर कसडोल में हुआ आचार्यों का सम्मान

Global36garh न्यूज  संवाददाता कसडोल  मोतीलाल बंजारे

 

 

 

कसडोल 07 सितंबर2021 – भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद,दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर कसडोल के कन्याभारती/किशोर भारती के संयोजकत्व मेंआचार्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय संचालन समिति के व्यवस्थापक एस. के.मिश्रा,विद्यालय के प्राचार्य जयलाल मिश्रा एवं विशिष्ट आचार्य शिवप्रसाद कैवर्त द्वारा माँ सरस्वती,ओम ,भारतमाता एवं डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र का पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आचार्य,दीदियों तथा विद्यार्थियों के लिये रोचक प्रश्नोत्तरी एवं विभिन्न प्रकार खेल आयोजित कर विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरष्कृत कर उत्साह वर्धन किया गया।कक्षा आठवी की चाँदनी खरे एवं साथियों द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्रीति पटेल,अंकिता,दीक्षा,संजय निरुपम,ओमराज साहू,कल्पना एवं देविका द्वारा भी शिक्षक दिवस की महत्ता पर आपने अपने विचार रखे।

 

 

कार्यक्रम के मुख्यअतिथि एस. के.मिश्रा जी ने गुरु एवं शिष्य पर विभिन्न उदाहरण प्रस्तुत कर गुरु के महत्व को समझाया।प्राचार्य जयलाल मिश्रा ने संस्कार युक्त शिक्षा को बताते हुए विश्व महामारी कोरोना के कारण शिक्षा को विद्यार्थियों से जोड़ कर अपनी अभूतपूर्व योगदान देने वाले शिक्षकों को स्मरण कराया।विशिष्ट आचार्य शिवप्रसाद कैवर्त ने गीत के माध्यम से शिक्षक की भूमिका से अवगत कराया। वरिष्ठ आचार्य बालकृष्ण तिवारी ने भी गुरु के महत्व से अवगत कराया।

 

 

 

कार्यक्रम के अंत मे कन्या भारती,किशोर भारती एवं सभी विद्यार्थियों द्वारा सभी शिक्षक/शिक्षिकाओ का श्रीफल एवं प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

 

 

 

कार्यक्रम को सफल बनाने मे सुधांशू साहू(अध्यक्ष),प्रीतेश साहू(उपाध्यक्ष),ओमराज साहू (सचिव),राशि जलतारे(अध्यक्षकन्या भारती),ममता देशलहरे(उपाध्यक्ष),भारती साहू(सचिव),कुसुम खरे,तुलजा साहू,सहित सभी विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा।कार्यक्रम का सफल संचालन सानिया साहू एवं सुधांशु साहू ने किया।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close