बिलासपुर 02 दिसंबर 2020। शहर में होने वाले बहुत बड़े धार्मिक कार्यक्रम रुद्र महायज्ञ के लिए नगर भर को निमंत्रण देने के लिए विशाल शोभा यात्रा पूरे शहर में निकाली गई। यह शोभा यात्रा तिलक नगर, राम मंदिर से निकली गई जो पूरे नगर में भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल, त्रिवेणी भवन, व्यापार विहार में जा कर समाप्त होगी। इस शोभा यात्रा में देश के अनेक राज्यो के आये साधु, संत व महात्मा शामिल थे। जिसका नगरवासियों के द्वारा जगह जगह भव्य स्वागत किया गया ।
इस शोभायात्रा का स्वागत शहर विधायक शैलेश पाण्डेय के नेतृत्व में सिटी कोतवाली चौक में किया गया। इस अवसर पर विधायक के साथ नगर निगम पार्षद जुगल गोयल, रामा बघेल ,भास्कर यादव शहजादी कुरेशी, एल्डरमैन शैलेन्द्र जायसवाल, बंटी गुप्ता, काशी रात्रे , सुबोध केशरी ,अज़रा खान , मनोज शुक्ला, किसान नेता विनय शुक्ला ,सुदेश दुबे , रिंकू छाबरा ,शास्वत तिवारी ,संकल्प तिवारी, रेहान खान ,सुल्तान ,अजय काले ,लल्ला सोनी , करम गोरख ,नवल शर्मा ,सतीश गोयल एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसगण उपस्तिथ रहे।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान, शॉल-श्रीफल देकर लिया आशीर्वाद
9 hours ago
महानदी विवाद के समाधान की दिशा में बड़ी पहल अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़-ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक, बातचीत और वैज्ञानिक आकलन से समाधान निकालने पर जोर
9 hours ago
बस्तर की बदली तस्वीर देश-दुनिया तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर