बिलासपुर नगर निगम के एल्डरमैन का शपथ ग्रहण हुआ सम्पन्न

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 15 अक्टूबर 2020। आज नगर निगम में नए मनोनित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डेहरिया और पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम की अनुशंसा पर घोषित सभी एल्डरमैन की शपथ ग्रहण आज एक सादे समारोह में सम्पन्न हुआ। आज से ये सभी एल्डरमैन शासन और निगम की योजनाओं का लाभ आम जनता को दिलवाने के काम करेंगे। साथ ही शहर के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उक्त शपथ ग्रहण कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर व नगर निगम आयुक्त प्रभाकर तिवारी द्वारा कराया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संसदीय सचिव रश्मि सिंह, विधायक शैलेश पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी ,जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) विजय केशरवानी, जफर अली, विजय पाण्डेय ,राजेश पाण्डेय ,राकेश शर्मा ,शिवा मिश्रा ,अपूर्व तिवारी , विवेक बाजपेयी, जयश्री शुक्ला ,बसंत शर्मा , पंकज सिंह , पप्पू बाजपेई , विनय शुक्ला, रविन्द्र सिंह ,जुगल गोयल ,लाला यादव , विष्णु यादव , शहजादी कुरेशी ,रामा बघेल , भरत कश्यप , रिंकी शुक्ला, इस्लाम खान , सरिता , अर्जुन सिंह ,शंकर कश्यप, मनीराम साहू ,नंदनी सिंह एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता गण उपस्तिथ थे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close