अफ़ीम के सौदागर अब सिरगिट्टी पुलिस की गिरफ्त में,पंजाब व उड़ीसा से अफ़ीम ला कर शहर में कर रहे थे कारोबार

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 15 अक्टूबर 2020। शहर में बढ़ते नशे के कारोबार में अंकुश लगाने बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार चौकन्नी बरती जा रही है। इसी का परिणाम है कि सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में अफ़ीम के कारोबार करते हुए 5 आरोपियों को आज पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

सिरगिट्टी इंडस्ट्रीयल क्षेत्र में अफ़ीम की खरीदी बिक्री की सूचना सिरगिट्टी थाना को मिली। जिसकी जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी के द्वारा तात्काळ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल व अति0 पुलिस (शहर) अधीक्षक उमेश कश्यप को इसकी सूचना दी गई व उनके मार्गदर्शन व निर्देश पर आरोपियो की जानकारी प्राप्त कर रेड की कार्यवाही की गई।

 

पुलिस ने सिरगिट्टी क्षेत्र के चेकडैम के पास घेरा बंदी कर मौके से 5 आरोपियो को पकड़ा जिसमे आरोपी युवराज सिंह मानक पिता स्व अफ्तार सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी बाजपेयी ग्राउंड ,27 खोली , बिलासपुर के पास से 20 ग्राम अफ़ीम, अंकित कुमार घोष पिता स्व अनंत कुमार घोष उम्र 27 वर्ष निवासी मोपका, बिलासपुर से 10 ग्राम अफ़ीम , नरेश रविदास पिता रामप्रीत रविदास उम्र 30 वर्ष निवासी एकांत नगर ,जिला नालंदा,बिहार वर्तमान पता आवास पारा, परसदा,चकरभाठा, बिलासपुर से 10 ग्राम अफ़ीम ,रामसेरु उर्फ नवसेर अली पिता गुलाम अली उम्र 48 वर्ष,निवासी तालापारा, बिलासपुर से 30 ग्राम अफ़ीम तथा मुख्य आरोपी जगतार सिंह पिता जागीर सिंह उम्र 63 वर्ष निवासी विजेबनिया, थाना खडूर जिला तरनतारन, पंजाब वर्तमान पता परसदा,चकरभाठा, बिलासपुर के पास से 100 ग्राम अफीम जप्त की गई। इन 5 आरोपियों के पास से जुमला 170 ग्राम अफ़ीम जिसकी कीमत लगभग 1,04,000 रुपये है व एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया है। ये पंजाब व उड़ीसा से अफ़ीम ला कर शहर में खपाने का काम करते थे। इस कारोबार में और कोन कौन लोग शामिल है जिसकी जांच अभी पुलिस द्वारा की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में सिरगिट्टी थाना प्रभारी शांत कुमार साहू , उप निरीक्षक अशोक दुबे , हेमंत आदित्य, शीतला त्रिपाठी , प्रवीण पांडेय , वीरेंद्र साहू, तरुण केशरवानी आदि अधिकारी – कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close