
इस लॉक डाउन में मिली छूट से कुछ लोग बेपरवाह भी दिखे
बिलासपुर-इस लॉक डाउन में मिली छूट से कुछ लोग बेपरवाह भी दिखे जिन्हे अपनी खुद की सुरक्षा की परवाह नही। सार्वजनिक जगहों में भी बिना मास्क पहन लोग घूम रहे है।
आज सुबह पुलिस की एक दस्ते ने ऐसे 17 लोगो को पकड़ा और उनका पर फाइन बनाया जो सार्वजनिक जगहों में बिना मास्क के घूमते देखे गये। राघवेंद्र भवन के पास नगर पालिका का एक कर्मचारी पुलिस के मास्क पहनने को कहने पर पुलिस की टीम से ही बहस करते भी देखा गया जिन्हें बाद में स्टाफ के अन्य लोगो द्वारा समझाइस दे कर शांत कराया गया।
पुलिस दस्ते के अधिकारी अवधेश सिंह व रोहित भारद्वाज द्वारा बिना मास्क के सार्वजनिक जगहों में घूमने वाले लोगो पर फाइन बनाया जा रहा था।
Live Cricket
Live Share Market


