सिम्स मे हुई डॉक्टर की नियुक्ति , अब फिर हो सकेगा सोनोग्राफी।

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

 

 

 

 

 

बिलासपुर — आखिरकार लंबे समय के इंतजार के बाद सिम्स में सोनोग्राफी के लिए कोई डॉक्टर की नियुक्ति हो पाई है। अब फिर से सिम्स में सोनोग्राफी शुरू हो जाएगी। जिससे लोगो को सोनोग्राफी कराने के लिए बाहर भटकना नही पड़ेगा। साथ ही मरीज के परिवार वालों को आर्थिक परेशानीयों से भी राहत मिलेगी।

डॉ. आरती पांडेय ने बताया कि डॉ आशीष शर्मा डीएमआरडी ने 3 जून को जॉइन कर चुके है और 4 जून से वे अपनी सेवाऐ देंगे। जिसका समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक ओपीडी के समयानुसार होगा।

आपको बता दे कि पिछले दिसंबर माह से सोनोग्राफी के लिए कोई डॉक्टर न होने के कारण सिम्स में सोनोग्राफी बद पड़ा हुआ था । जो डॉक्टर संविदा में भर्ती थे उनका कार्यकाल दिसंबर में खत्म होने के बाद कोई भी डॉक्टर ने जॉइनिंग नही की। जो अब जाकर डॉ आशीष शर्मा ने अपनी जॉइनिंग दी है। लगभग 50 -60 मरीजो का सिम्स में रोज सोनोग्राफी होता है अब इन मरीजो को राहत मिलेगी।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close