निर्वाचन साक्षरता क्लब के माध्यम से मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति किया गया जागरूक

21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी पूरी आदान सहायता देने के फैसले की उत्तर प्रदेश के खाद्य मंत्री ने की सराहना

 

जांजगीर-चांपा, 26 नवंबर 2026। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार विद्यार्थियों को मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शासकीय जाज्वल्यदेव नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जांजगीर में जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 

इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के साथ महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

 

मतदान और लोकतंत्र से जुड़े सवालों पर हुई प्रतियोगिता

 

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से निर्वाचन प्रक्रिया, मताधिकार, मतदान का महत्व और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े सवाल पूछे गए। वहीं निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने ‘लोकतंत्र में मतदान का महत्व’, ‘जागरूक मतदाता’ और ‘मजबूत लोकतंत्र’ जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

 

प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतंत्र में नागरिकों की जिम्मेदारी, निष्पक्ष मतदान और जागरूक मतदाता की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।

 

निबंध प्रतियोगिता के विजेता

 

– प्रथम – अवन्तिका गोस्वामी

– द्वितीय – भूमिका पटेल

– तृतीय – नीलम आदित्य

– चतुर्थ – नाजमीन खातून

– पंचम – आयोग मिश्रा

 

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता

 

– प्रथम – अंकिता बृजवानी

– द्वितीय – आरूष थवाईत

– तृतीय – तिरवेन्द्र देवांगन

– चतुर्थ – प्रतीक्षा चौरसिया

– पंचम – सौरभ तिवारी

 

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य जी.आर. पाटले, ईएलसी की नोडल अधिकारी डॉ. हरप्रीत कौर तथा जिला निर्वाचन कार्यालय जांजगीर-चांपा के कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close