
सेवा संकल्प अभियान: जांजगीर में योग कार्यक्रम और जिला स्तरीय हॉकी मैच का आयोजन
बम्हनीडीह में अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 3 हाइवा समेत 5 वाहन और मशीनें जब्त
जांजगीर-चांपा। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में लोगों को स्वस्थ रहने के प्रति जागरूक करने और खेलों को बढ़ावा देने के लिए योग कार्यक्रम और जिला स्तरीय हॉकी मैच का आयोजन किया गया।
पीएमश्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय, जांजगीर में ‘योग से निरोग’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लोगों को नियमित योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग के महत्व की जानकारी दी गई।
वहीं, टीसीएल कॉलेज, जांजगीर के हॉकी मैदान में जिला स्तरीय हॉकी मैच आयोजित किया गया। इस मैच के जरिए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि खेलों से अनुशासन, टीम भावना और आपसी सहयोग बढ़ता है।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और अधिकारी हुए शामिल
इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े, नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष रेखा देवांगन, उपाध्यक्ष मोहन यादव, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी मनोहर प्रताप सिंह, खेल अधिकारी पुष्पा कोरी दिवाकर सहित विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और अन्य लोग भी शामिल हुए।
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिले में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।



