बम्हनीडीह में अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 3 हाइवा समेत 5 वाहन और मशीनें जब्त

वन्यजीव संरक्षण का संदेश लेकर सामने आए युवा, प्रतियोगिताओं के विजेता हुए सम्मानित

 

जांजगीर-चांपा।  जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में शनिवार, 10 अक्टूबर को बम्हनीडीह तहसील क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 3 हाइवा, 1 जेसीबी और 1 लोडर जब्त किया गया।

 

कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के दौरान तहसीलदार प्रशांत पटेल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

 

नियमों के तहत होगी आगे की कार्रवाही

 

प्रशासन के अनुसार, दर्ज मामलों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23(ख) और छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के नियम 71 के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

जिला प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close