अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 7 वाहन जब्त

धान छोड़ बैंगन की खेती से संतराम ने कमाए 1.07 लाख रुपये, समान जमीन पर बढ़ा मुनाफा

 

जांजगीर-चांपा, 5 अक्टूबर 2026। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर अलग-अलग इलाकों में औचक जांच की गई। इस दौरान अवैध रेत परिवहन करते हुए 7 वाहन पकड़े गए।

 

खनिज विभाग की टीम ने पिपरदा, पुछेली, पीथमपुर, हाथनेवरा और चांपा सहित कई क्षेत्रों में जांच की। जांच के दौरान पिपरदा से 1 हाईवा, पीथमपुर से 3 ट्रैक्टर और चांपा के हसदेव नदी क्षेत्र से 3 ट्रैक्टर पकड़े गए।

 

कुल 7 वाहनों को अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाए जाने पर जब्त कर लिया गया है। जब्त वाहनों को सुरक्षा के लिए चांपा थाना और कलेक्टोरेट परिसर में रखा गया है।

 

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

 

खनिज विभाग ने बताया कि जब्त वाहनों के मामलों में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ संबंधित खनिज कानूनों के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

 

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने अधिकारियों को जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगातार नजर रखने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close