निःशुल्क विशाल दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

रायपुर में रक्तदान महाकुंभ, स्वास्थ्य जांच शिविर और आयुर्वेद सेवा सम्मेलन का आयोजन

 

कवर्धा, 23 सितंबर 2026। कबीरधाम जिले के पीजी कॉलेज डोम कवर्धा में दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क विशाल उपकरण वितरण शिविर शुरू हुआ। शिविर का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने दिव्यांगजनों से मुलाकात कर उन्हें कृत्रिम हाथ-पैर और अन्य सहायक उपकरण प्रदान किए।

 

भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर, सकल जैन समाज, भारतीय जैन संगटना और जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस शिविर में करीब 1000 दिव्यांगजनों का पंजीयन हुआ है।

 

कृत्रिम हाथ से उठाया पानी का गिलास, पैर से चलाई बाइक

 

शिविर में दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के अनुसार कृत्रिम हाथ-पैर, कैलिपर्स, ट्राइसाइकिल और अन्य सहायक उपकरण दिए जा रहे हैं।

 

उपकरण मिलने के बाद कुछ हितग्राहियों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन भी किया। एक दिव्यांग हितग्राही ने कृत्रिम पैर की मदद से बाइक चलाकर दिखाई, जबकि एक अन्य ने कृत्रिम हाथ से पानी का गिलास उठाकर पानी पिया।

 

इन दृश्यों ने दिखाया कि सही उपकरण मिलने से दिव्यांगजनों के रोजमर्रा के काम आसान हो सकते हैं और उनमें आत्मविश्वास बढ़ सकता है।

 

उप मुख्यमंत्री बोले—उपकरण से ज्यादा जरूरी आत्मनिर्भरता

 

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह शिविर सिर्फ उपकरण बांटने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक प्रयास है।

 

उन्होंने कहा कि कृत्रिम हाथ-पैर मिलने से दिव्यांगजनों के जीवन में बड़ा बदलाव आ सकता है। उन्होंने जैन समाज और सामाजिक संस्थाओं द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।

 

उन्होंने राजस्थान से आई विशेषज्ञ टीम द्वारा मौके पर ही जरूरत के अनुसार कृत्रिम अंग तैयार करने की प्रक्रिया का भी अवलोकन किया।

 

बस्तर के दिव्यांगजनों तक भी पहुंचेगी सुविधा

 

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि इसी तरह के शिविर जगदलपुर और दंतेवाड़ा में भी आयोजित किए जाएंगे। बस्तर में IED विस्फोटों के कारण दिव्यांग हुए लोगों को चिन्हांकित कर उन्हें कृत्रिम हाथ-पैर उपलब्ध कराने की योजना पर काम किया जा रहा है।

 

ग्राम पंचायतों के माध्यम से ऐसे लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि जरूरतमंदों को शिविर तक लाकर आवश्यक कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जा सकें।

 

कौशल प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की तैयारी

 

दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया ने कहा कि दिव्यांगजनों को केवल सहायक उपकरण देना पर्याप्त नहीं है। उन्हें कौशल प्रशिक्षण, स्वरोजगार और रोजगार से जोड़ना भी जरूरी है।

 

उन्होंने बताया कि रायपुर में दिव्यांगजनों के लिए कौशल विकास केंद्र तैयार किया जा रहा है। यहां विभिन्न ट्रेड के साथ डिजिटल मार्केटिंग और वित्तीय प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

 

स्वरोजगार के लिए पात्र दिव्यांगजनों को कम ब्याज दर पर ऋण और ऋण पर अनुदान की सुविधा देने की व्यवस्था भी बताई गई।

 

23 से 26 सितंबर तक चलेगा शिविर

 

यह चार दिवसीय शिविर 23 से 26 सितंबर 2026 तक चलेगा। राजस्थान से आई विशेषज्ञ टीम मौके पर ही कृत्रिम अंग तैयार करने के साथ उनकी जांच और फिटिंग कर रही है।

 

शिविर में श्रवण, दृष्टि और अस्थि बाधित सहित विभिन्न श्रेणी के दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया है। जरूरत के अनुसार उन्हें कृत्रिम अंग और अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

 

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, कलेक्टर तुलिका प्रजापति, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और अधिकारी मौजूद रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close