सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्टर-एसपी सख्त, हाईवे से हटेगा अतिक्रमण और मवेशियों का जमावड़ा

 

जांजगीर-चांपा, 31 अगस्त 2026। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। बैठक में जिले की सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए किए जा रहे कामों की समीक्षा की गई।

 

कलेक्टर ने अधिकारियों को दुर्घटना संभावित स्थानों और ब्लैक स्पॉट पर जल्द सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों पर जरूरत के अनुसार स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड, रिफ्लेक्टर, कैट आई और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाएं लगाई जाएं, ताकि वाहन चालकों को दूर से ही खतरे का पता चल सके।

 

हाईवे से हटेगा अतिक्रमण

 

कलेक्टर ने हाईवे और प्रमुख सड़कों के किनारे किए गए अवैध कब्जे और अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे दुकानों और अन्य तरह के अतिक्रमण से यातायात प्रभावित होता है और दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है।

 

इसके लिए राजस्व, पुलिस, नगर निकाय, लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े अधिकारियों को मिलकर कार्रवाई करने को कहा गया है। साथ ही अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा कब्जा न हो, इसके लिए नियमित निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।

 

सड़क पर घूमने वाले मवेशियों पर भी कार्रवाई

 

बैठक में हाईवे और प्रमुख सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों से होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने अधिकारियों को सड़कों पर घूम रहे मवेशियों को हटाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और हाईवे पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए।

 

हादसा होने पर घायलों को तुरंत मिले इलाज

कलेक्टर ने कहा कि सड़क हादसे में घायल लोगों के लिए शुरुआती समय बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसलिए घायलों को गोल्डन ऑवर के भीतर अस्पताल पहुंचाकर तत्काल इलाज उपलब्ध कराने की व्यवस्था मजबूत की जाए।

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

 

एसपी विजय कुमार पांडेय ने दुर्घटना वाले स्थानों पर जिग-जैग मार्किंग, रम्बल स्ट्रिप, साइन बोर्ड और रात में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने को कहा। वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाने पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने नेशनल और स्टेट हाईवे पर नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने के साथ ओवर स्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग और गलत तरीके से वाहन पार्क करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा।

 

ढाबों के आसपास सड़क किनारे खड़े वाहनों पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा बिना हेलमेट वाहन चलाने, सीट बेल्ट नहीं लगाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी कड़ाई बरतने को कहा गया।

 

बैठक में जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम, अपर कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर आर.के. तंबोली, जिला परिवहन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close