राखी के धागे के साथ ज्ञान का उपहार, बहनों के लिए कलेक्टर और DIG/SSP ने भेंट की अध्ययन सामग्री

 

बिलासपुर, 26 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के अवसर पर शिक्षा और ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘बुके नहीं, बुक भेंट करें’ अभियान के तहत एक सराहनीय पहल की गई। बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल (IAS) एवं DIG/SSP श्री रजनेश सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में आर्यन फ़िल्म टीम द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य औपचारिक बुके की जगह किताबें, कॉपी-पेन और अध्ययन सामग्री भेंट करने की परंपरा को प्रोत्साहित करना है।

 

इसी क्रम में DIG/SSP बिलासपुर श्री रजनेश सिंह ने रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों के लिए उपहार स्वरूप कॉपी, पेन एवं अन्य अध्ययन सामग्री आर्यन फ़िल्म टीम को प्रदान की। यह सामग्री आर्यन फ़िल्म की टीम द्वारा विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर बहनों के बीच वितरित की जाएगी।

 

अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ समाज में ज्ञान आधारित उपहार देने का संदेश दिया जा रहा है। पहल का उद्देश्य विशेष अवसरों पर फूलों के बुके के स्थान पर ऐसी सामग्री भेंट करना है, जो विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में उपयोगी साबित हो।

 

इस अवसर पर आर्यन फ़िल्म की ओर से डायरेक्टर रामा नन्द तिवारी, श्री दिनेश चंदानी (होटल बंशीवाला), श्रीमती प्रान्तिका भारद्वाज (SI), श्री उमा शंकर पाण्डेय (Ex Traffic SI), सनी मनीष भटेजा, जीतेन्द्र सिदार एवं रवि सहित टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

 

ज्ञान का उपहार बने नई परंपरा

 

‘बुके नहीं, बुक भेंट करें’ अभियान के जरिए यह संदेश दिया जा रहा है कि किसी भी खुशी के अवसर पर दिया गया ज्ञान और शिक्षा से जुड़ा उपहार लंबे समय तक उपयोगी रहता है। रक्षाबंधन पर बहनों को अध्ययन सामग्री भेंट करने की यह पहल इसी सकारात्मक सोच को आगे बढ़ाने का प्रयास है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close