विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर विभाजन के दौरान पीड़ा झेलने वाले तथा अपने प्राणों का बलिदान देने वाले नागरिकों को स्मरण कर दी श्रद्धांजलि

 

जांजगीर-चांपा, 14 अगस्त 2026। हर घर तिरंगा अभियान एवं भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय जांजगीर के शहीद स्मारक, कचहरी चौक जांजगीर से पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जांजगीर तक हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सांसद कमलेश जांगड़े, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्य्क्ष सौरभ सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी सत्यलता आनंद मिरी, नगर पालिका अध्यक्ष रेखा देवा गढ़ेवाल, उपाध्यक्ष नगर पालिका मोहन यादव, नंदिनी राजवाड़े, अमर सुल्तानिया, इंजी रवि पांडेय, आनंद मिरी, आशुतोष गोस्वामी, हितेश यादव, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, एसडीएम जांजगीर सुब्रत प्रधान सहित पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी, खिलाड़ी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम में कचहरी चौक स्थित शहीद स्मारक में देश के अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया एवं भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर वर्ष 1947 के विभाजन के दौरान पीड़ा झेलने वाले तथा अपने प्राणों का बलिदान देने वाले लोगों को भी श्रद्धापूर्वक स्मरण कर श्रद्धांजलि दिया गया। रैली में हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं नागरिक रैली में शामिल हुए और पूरे मार्ग में राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति का संदेश दिया। रैली के माध्यम से नागरिकों को अपने घरों में तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के माध्यम से नई पीढ़ी को विभाजन की त्रासदी से सीख लेते हुए आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को मजबूत करने का संदेश दिया गया। इस दौरान सांसद कमलेश जांगड़े ने तिरंगा प्रतिज्ञा एवं राष्ट्रीय एकता प्रतिज्ञा दिलाते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा तथा देशहित में सदैव योगदान देने का संकल्प दिलाया।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close