हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में की जा रही विविध गतिविधियों का आयोजन

 

जांजगीर-चांपा, 10 अगस्त 2026। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले में 07 से 17 अगस्त 2026 तक विभिन्न देशभक्ति एवं जनभागीदारी आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में तिरंगा यात्रा, सामूहिक गायन एवं जागरूकता कार्यक्रम सहित विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को अपने घरों में तिरंगा फहराने तथा अभियान में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार पोयाम के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, सामाजिक संगठनों के सदस्यों, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन भी किया गया। अभियान के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, शासकीय कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी राष्ट्रभक्ति से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। विद्यालयों में वंदे मातरम् एवं राष्ट्रभक्ति विषयक संगोष्ठी, जागरूकता कार्यक्रम तथा अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों में आयोजित तिरंगा यात्राओं के माध्यम से ग्रामीणों को हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ते हुए राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को सुदृढ़ किया जा रहा है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close