जन्मदिन पर सेवा की मिसाल, वृद्धाश्रम और स्कूली बच्चों के बीच बांटी जरूरत की सामग्री

 

सारंगढ़ 08 अगस्त 2026 । जन्मदिन के अवसर पर खुशियां मनाने के साथ समाजसेवा का संदेश देते हुए खेमचरण सोनवानी ने सारंगढ़ स्थित वृद्धा आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के लिए आवश्यक खाद्य सामग्री का वितरण किया।

खेमचरण सोनवानी ने वृद्धाश्रम में चावल, दाल, आटा, तेल एवं मसाले सहित अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके साथ समय बिताया।

इसके बाद शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरधाभाठा पहुंचकर विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री वितरित की गई। बच्चों को कॉपी, पेन, स्लेट, चॉक, पहाड़ा, पेंसिल, रबर, कटर एवं चॉकलेट आदि प्रदान किए गए।

इस पहल के माध्यम से जन्मदिन को केवल व्यक्तिगत उत्सव तक सीमित न रखते हुए जरूरतमंदों की मदद और बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने का सराहनीय संदेश दिया गया।

 

स्थानीय लोगों ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करते हैं।

 

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close