कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं, 103 आवेदन प्राप्त

 

जांजगीर-चांपा 19 मई 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आवेदनों का अवलोकन कर पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। जनदर्शन में कुल 103 आवेदन प्राप्त हुए।

 

 

जनदर्शन में आज तहसील बलौदा के निवासी चन्दनराम रात्रे द्वारा राजस्व अभिलेख दुुरुस्ती करवाने, तहसील मुख्यालय चांपा निवासी रामेश्वर प्रसाद सोनी द्वारा वृद्धा पेंशन हेतु, तहसील बम्हनीडीह के ग्राम देवरी निवासी नर्मदा प्रसाद प्रधान द्वारा सीमांकन करवाने, विकासखंड नवागढ़ अंतर्गत ग्राम रोगदा निवासी रमेश कुमार कश्यप द्वारा अंत्योदय राशन कार्ड बनवाने, विकासखंड नवागढ़ के ग्राम रोगदा निवासी कृष्ण कुमार द्वारा आधार कार्ड को अंकसूची के अनुसार सुधरवाने, तहसील शिवरीनारायण अंतर्गत ग्राम रिंगनी निवासी कुंती बाई द्वारा राशनकार्ड निरस्त होने के सम्बंध में आवेदन प्रस्तुत किया। साथ ही अन्य आवेदकों द्वारा विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन जनदर्शन में प्रस्तुत किये। जिस पर कलेक्टर ने प्रभावी निराकरण करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close