सपनों को मिली नई उड़ान: सक्ती के मेधावी बच्चों ने पहली बार देखा एयरपोर्ट और फाइटर प्लेन का रोमांच

 

रायपुर, 18 मई 2026। छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के बड़े सपनों को पंख देने की दिशा में जिला प्रशासन सक्ती की अनूठी पहल ने नई मिसाल पेश की है। प्रशासन द्वारा जिले के 24 मेधावी छात्र-छात्राओं को रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया, जहां बच्चों ने पहली बार एयरपोर्ट, रनवे और फाइटर प्लेन को बेहद करीब से देखा।

 

यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए किसी सपने के सच होने जैसा रहा। अब तक किताबों, फिल्मों और टीवी में विमान देखने वाले बच्चों ने जब वास्तविक फाइटर एयरक्राफ्ट और विमानों की गतिविधियों को सामने से देखा, तो उनके चेहरे खुशी और उत्साह से खिल उठे।

दरअसल, 13 मई को जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान एवं एप्टीट्यूड टेस्ट आधारित प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 24 विद्यार्थियों का चयन इस विशेष एयरपोर्ट विजिट के लिए किया गया। 16 मई को सभी छात्र-छात्राओं को सक्ती से बस के माध्यम से रायपुर रवाना किया गया।

 

एयरपोर्ट परिसर में विद्यार्थियों को विमानन व्यवस्था, सुरक्षा प्रणाली और एयरक्राफ्ट संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई। फ्लाइंग ऑफिसर और तकनीशियनों ने बच्चों को फाइटर प्लेन और सिविलियन एयरक्राफ्ट की कार्यप्रणाली सरल भाषा में समझाई।

 

भ्रमण का सबसे रोमांचक क्षण तब आया, जब विद्यार्थियों को फाइटर प्लेन के कॉकपिट में बैठने का अवसर मिला। वहीं रनवे पर विमानों की टेकऑफ और लैंडिंग को करीब से देख बच्चों का उत्साह दोगुना हो गया। एयरपोर्ट भ्रमण के दौरान सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई, जिसमें सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों को उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया।

 

इस शैक्षणिक यात्रा ने बच्चों को केवल विमानन तकनीक की जानकारी ही नहीं दी, बल्कि उनके भीतर बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का आत्मविश्वास भी जगाया। भ्रमण से लौटे कई विद्यार्थियों ने भविष्य में पायलट, एयरफोर्स ऑफिसर और एयरोस्पेस इंजीनियर बनने की इच्छा जताई। जिला प्रशासन की इस अभिनव पहल को विद्यार्थियों और अभिभावकों ने खूब सराहा है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close