अवैध रेत उत्खनन पर सख्त कार्रवाई, नवापारा से 2 चैन माउंटेन जब्त

जांजगीर-चांपा, 25 अप्रैल 2026। जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर खनिज विभाग की राज्य स्तरीय टीम और जिला स्तरीय राजस्व व खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम नवापारा में देर रात छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अवैध उत्खनन में उपयोग की जा रही दो चैन माउंटेन मशीनों को जब्त किया गया।

 

एसडीएम जांजगीर सुब्रत प्रधान ने बताया कि टीम हसदेव नदी घाट का निरीक्षण कर रही थी, तभी अवैध रूप से रेत उत्खनन और डंपिंग का मामला सामने आया। टीम के पहुंचने की भनक लगते ही संबंधित लोग मशीनों को पास के एक ग्रामीण की बाड़ी में छिपाकर मौके से फरार हो गए।

 

संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर दोनों मशीनों को जब्त कर लिया और जब्त रेत को खनिज विभाग के सुपुर्द कर दिया। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध उत्खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में लगातार निगरानी रखकर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close