कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की फरियाद.. समस्याओं के नियमानुसार निराकरण के दिये निर्देश

 

नारायणपुर, 28 मार्च 2023 l कलेक्टर अजीत वसन्त ने  अपने कलेक्ट्रेट कार्यालय के कक्ष में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्यायें सुनी। जनदर्शन में जिले के ग्रामीणजन एवं आम नागरिकों द्वारा छोटी बड़ी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा गया। प्राप्त आवेदनों में वार्ड शांतिनगर के ग्रामीणों द्वारा वार्ड क्रमांक 10 में सोलर पंप पेयजल, सड़क एवं नाली के संबंध में, ग्राम खरगांव के ग्रामीणों द्वारा राशनकार्ड दिलवाने बाबत्, सुनीता बेसरा और बाली कुलदीप सुलेंगा द्वारा बिजली समस्या के संबंध में, सरपंच ग्राम पंचायत करलखा द्वारा करलखा में निर्माण कार्य स्वीकृति करने बाबत्, सरपंच ग्राम पंचायत तुरठा द्वारा तुरठा उच्च प्राथमिक शाला में न्यू बोर खनन बाबत्, सरपंच ग्राम पंचायत झारावाही द्वारा झारावाही का कमीशन राशि दिलवाने हेतु और विश्णू सलाम ग्राम पंचायत झारावाही द्वारा खाता बंद होने के कारण धान की राशि जमा नहीं होने के संबंध में आवेदन दिये गये। जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर अजीत वसन्त द्वारा गंभीरतापूर्वक सभी आवेदनों के मांगों और उन पर शीघ्र कार्यवाही करने के लिए ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया।

 

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close