ब्रेकिंग न्यूज़:राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत प्रतिभावान विद्यार्थियों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत प्रतिभावान विद्यार्थियों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण, विकास खण्ड पामगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों को जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर श्री एच आर सोम के निर्देशन में एवं विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पामगढ़ जे पी शास्त्री, सहायक वि ख शिक्षा अधिकारी जे आर सारथी, राकेश कुमार सोनी, एवं सुचिता भोसले के कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अन्तर्गत एक्सपोजर भ्रमण 2023 में नवा रायपुर सहित साइंस पार्क, पुरखौती मुक्तातांगन जैसेमहत्वपूर्ण स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री जे आर सारथी ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भ्रमण से छात्र/छात्राओं का बौद्धिक विकास होगा और विज्ञान की नयी जानकारयां भविष्य में उनके लिए लाभदायक सिध्द होगी। शैक्षणिक भ्रमण में विकास खण्ड पामगढ़ के विभिन्न विद्यालय से चयनित 22 बच्चों के साथ संरक्षक के रूप में मनोज कुमार साहू प्राचार्य तनौद, हेमंत कुमार यादव प्राचार्य लोहर्सी,श्री मती सुमनलता यादव ब्याख्याता, श्री मती यशोदा गुप्ता एवं विनय साहू ने कुशलतापूर्वक एवं जिम्मेदारी निभाते हुए शैक्षणिक भ्रमण कराया। इस भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थी छत्तीसगढ़ की परंपरा ,लोककला,शिल्पकला, सभ्यता एवं संस्कृति के साथ नई राजधानी के विकास की गाथा को बहुत ही करीब से देखकर अभिभूत हुए साथ ही महत्वपूर्ण स्थलों का प्रत्यक्ष अवलोकन कियाइसके साथ ही विद्यार्थी साइंस पार्क में वैज्ञानिक आविष्कार, आधुनिक तकनीक के वास्तविक ज्ञान से अवगत हुए।। इस शैक्षणिक भ्रमण में हिमांशु साहू,शनिदेव कंवर,साहिल बंजारे,तान्या केशी,संध्या चौहान, मधुलता मिरी, कीर्ति श्रीवास,यमन गौरहा, सानिया भारद्वाज, हरि तिवारी सहित अन्य छात्र छात्राओं ने भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण को सफल बनाने में कुंज किशोर राज्यपाल पुरुस्कृत शिक्षक,प्रदीप प्रभाकर,हरिगोविंद पटेल,स़म कश्यप, कृष्णा जांगड़े शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close