
Global36garh news : 11 फरवरी को आम आदमी पार्टी का प्रदेश प्रभारी श्री संजीव झा जी और प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी जी बलौदा बाजार आयेंगे।
बलौदा बाजार 09 फरवरी 2023 l आम आदमी पार्टी के जिला सचिव श्यामा चरण साहू ने बताया कि आज 08/02/23 बुधवार को आम आदमी पार्टी जिला बलौदा बाजार कार्यलय में 11फरवरी को होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन की समीक्षा बैठक रखा गया जिसमे सभी ब्लॉक अध्यक्षो को बैठक में बुलाया गया। इसी दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका और सहायक शिक्षक के आंदोलन को जिला अध्यक्ष जगन्नाथ महिलांगे और जिला सचिव श्यामा चरण साहू ने उनके मांगो के लिए समर्थन किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और साहियिकाओ एवम सहायक शिक्षकों के मांग को आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने पर पूरा करने का आश्वासन दिया गया।
आम आदमी पार्टी की दिल्ली और पंजाब सरकार के विकास माडल के बारे में बताया गया।
11फरवरी को कार्यकर्ता सम्मेलन और हमारे प्रदेश प्रभारी दिल्ली विधायक संजीव झा जी और प्रदेश अध्यक्ष आयेंगे जिसमे रैली में सहयोग करने के लिए भी बोल गया। कार्यकार्त सम्मेलन की पूरी तैयारी कर लिया गया है.
आज के इस बैठक में रायपुर लोकसभा अध्यक्ष पुष्कर सिंह परिहार , जांजगीर लोकसभा अध्यक्ष बिंदेश्वर राठौर,ब्लॉक अध्यक्षों जगन्नाथ साहू, नारायण निषाद, राकेश पैकरा, नरेंद्र मनहर, हरिशंकर नौरंगे, कार्तिक निषाद, विजय कुमार निषाद, जसपाल सिंह और कार्यकर्ता गण तातु राम साहू, राजेश शर्मा सन्तोष वर्मा,भोला वर्मा, दिलीप कुमार साहू, दिलीप फेकर सागर रातरे और बहुत से साथी शामिल हुए।


