
ब्रेकिंग न्यूज़:महिला जागृति समूह बिलासपुर छ., ग की सखियों ने छेरछेरा तिहार पारंपरिक रूप से मनाया
बिलासपुर/महिला जागृति समूह बिलासपुर छत्तीसगढ़ की सखियों ने छेरछेरा तिहार पर अन्न,फल, वस्त्र,नकद पैसा दान कर मनाया साथ ही छत्तीसगढ़ी व्यंजन का आनंद लिया।स्लम एरिया के बच्चों को दान देकर महादान में सहयोग किया ।समूह की संस्थापिका एवं अध्यक्ष ज्योति सक्सेना के निवास स्थान पर छेरछेरा पर्व हर्षोल्लास के साथ छत्तीसगढ़ी परंपरा को ध्यान में रखते हुए मनाया गया समूह की सभी सखियों ने अन्न दान के महापर्व पर चावल ,धान ,सब्जी ,वस्त्र,फल,चॉकलेट ,बिस्किट ,मिठाई एवं पिकनिक मनाने के उनकी अन्य जरूरत को ध्यान रखकर सभी बच्चों को 11 ,11 रुपए भी दिए बच्चों के साथ छेरछेरा छेरछेरा कोठी के धान ला हेरनहेरा गाते हुए अपने पारंपरिक त्यौहार को मनाया समूह की सखियों ने ज्योति सक्सेना के निवास स्थान पर छत्तीसगढ़ी व्यंजन का भी आनंद लिया समूह की सभी सखियों के सहयोग से जरूरतमंद लोगों के सेवा कार्य जागरूकता कार्यक्रम के साथ ही छत्तीसगढ़ी तीज त्यौहार सभ्यता संस्कृति को आगे बढ़ाने एवं प्राचीन परंपरा को जीवंत रखने में समूह की सभी बहने सदैव आगे रहती हैं ।
आज के महादान पर्व में सहयोगी बहने अध्यक्ष ज्योति सक्सेना अश्विनी यादव डॉ. अलका यादव ,अनीता दुआ, अनुभूति मरहास , भूमिका डोडेजा, चारु माथुर देव ,डॉक्टर आरती पांडेय, परवीन आलम ,रूपाली श्रीवास्तव, गरिमा वार्ष्णेय , ग्लोरिया के पिल्ले ,जयश्री साहू ,खेमबाई साहू ,नलिनी खरे ,नीना गरेवाल ,निधि सोबती, प्रीति सक्सेना, अक्षत सिन्हा,प्रीति ठक्कर, प्रेमलता तिवारी प्रीति अग्रवाल ,प्रिया केसरवानी, रश्मि वर्मा ,रेनू रानी गौतम, रीता मौर्य ,रूबी छाबड़ा, संगीता साहू ,सरिता अग्रवाल, सरिता साहू, सावित्री अग्रवाल ,शोभा गुप्ता ,सोनाली श्रीवास्तव, सुदीक्षा सखूजा, सुनीता चावला ,नंदिनी तिवारी ,उषा भांगे ,विनीता वर्मा, कविता कर्ष एवं संध्या तिवारी रही।



